HomeAccidentदरगाह जा रहे रामनगर निवासी युवकों की कार को ट्रक ने मारी...

दरगाह जा रहे रामनगर निवासी युवकों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच की मौत

रामनगर। आज मंगलवार की सुबह रामनगर शहर के लिए दुःख भरी रही। रामनगर से यूपी के बिलग्राम शरीफ दरगाह जा रहे पांच युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर सुनने के बाद स्वजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार सुबह रामनगर से दो कारों से दस लोग बिलग्राम शरीफ दरगाह के लिए निकले थे। सुबह करीब साढ़े चार, पांच बजे के आसपास वे बरेली से निकलकर शाहजहांपुर रोड पर पहुंचे ही थे कि ट्रक ने उनमें से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार पांच युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सभी युवक रामनगर के मोहल्ला खताड़ी व गूलरघट्टी इलाके के निवासी हैं।

मृतकों में गूलरघट्टी निवासी इमरान खान, खताडी़ निवासी हाफ़िज़ ताहिर, मुजामिल, सगीर व फरीद शामिल हैं। इनमें एक रामनगर के इंडियन मेडिकल स्टोर के स्वामी के भाई हैं। हादसे की खबर सुनकर स्वजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments