HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज : पत्रकारों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कमल...

मोटाहल्दू न्यूज : पत्रकारों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मोटाहल्दू/हल्दूचौड़। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल जगाती ने आज हल्दूचौड़, लालकुआं व मोटाहल्दू के पत्रकारों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान करने की बात कही।
आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ के सभागार में आयोजित एक विचार पर गोष्ठी के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कमल जगाती ने पत्रकारों को एकजुटता का मंत्र बताते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील की और सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त कर उनकी व्यक्तिगत समस्या सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान सभी पत्रकारों ने अपनी अपनी समस्याएं प्रदेश उपाध्यक्ष के समक्ष रखी। इससे पूर्व विगत दिनों यूनियन के जिलाध्यक्ष स्वर्गीय दानिश खान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से आदर्श प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रमोद बमेठा, श्रमजीवी हल्दूचौड़ इकाई अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, विक्की पाठक, भुवन गरवाल, संजीव सिंह, भुवन प्रसाद, हरीश बिरखानी, मुकुल आर्य, योगेश शर्मा, हर्षि रावत, शैलेंद्र सिंह, जीवन जोशी, अजय अनेजा, पंकज पांडे, सचिन गुप्ता सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments