HomeUttarakhandUdham Singh Nagarब्रेकिंग न्यूज : 50 साल के अधेड़ पर चढ़ा इश्क का बुखार,...

ब्रेकिंग न्यूज : 50 साल के अधेड़ पर चढ़ा इश्क का बुखार, पांच जवान बच्चों को बेदखल कर विधवा को लाना चाह रहा है घर, पढ़िए बच्चों का दर्द…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

राजू सहगल

किच्छा। आमतौर पर शायरों द्वारा यह बात कहीं जाती है कि इश्क करने की कोई उम्र नहीं होती और इश्क जब परवान चढ़ता है तो इंसान के सभी रिश्ते नाते टूट जाते हैं। इश्क में बीमार व्यक्ति को अपना सारा संसार ही अपनी माशूका में नजर आता है। इश्क में उम्र की कोई सीमा ना होने का ऐसा ही एक मामला किच्छा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और गली मोहल्ले में 50 वर्षीय आशिक के प्यार मोहब्बत की कहानी चर्चा का विषय बन गई है । किच्छा के वार्ड 7 निवासी पांच जवान बच्चों के 50 वर्षीय पिता पर प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपनी दो जवान पुत्रियों सहित पांचों बच्चों को घर से बेदखल करते हुए घर से निकालने तक की योजना तैयार कर ली।

आशिकी में अंधे हुए अधेड़ द्वारा जवान बच्चों के साथ मारपीट करने से परेशान पांचों बच्चों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही किए जाने तथा जान की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है । बच्चों ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में जल्द कार्रवाई ना होने पर आत्महत्या को मजबूर होने की भी चेतावनी दी है। फिलहाल पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर के वार्ड 7 छोटी मस्जिद, कब्रिस्तान वार्ड निवासी दो बहनों और तीन भाइयों ने उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिंदर जीत सिंह को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए कहा कि उनकी माता नजमुनिशा उर्फ गुड्डी का देहांत 24 अक्टूबर 2019 को हो गया है और उनकी मौत के बाद उनके पिता अतीक अहमद सैफी ने सभी बच्चों का जीना दुश्वार कर दिया है

तथा नगर के वार्ड 11 , नई बस्ती निकट नूरी मस्जिद निवासी विधवा महिला से अवैध संबंधों के चलते उनके पिता अतीक सैफी बच्चों को घर से निकाल कर विधवा महिला को घर लाना चाहते हैं । पीड़ित बच्चों के अनुसार उनके घर पर एक पक्का कमरा तथा आंगन में टीन शेड का कमरा बना हुआ है। जबकि पिता ने कमरे पर खुद कब्जा करते हुए पांचों बच्चों को टीन शेड में रहने को मजबूर कर दिया है तथा पूरी रात इश्क में अंधा हुआ पिता अश्लील व प्यार मौहब्बत की बातें उक्त महिला से करता है , जिससे घर पर मौजूद जवान पुत्रियों को शर्मसार होना पड़ रहा है तथा उनका जीना दुश्वार हो गया है ।

पीड़ित बच्चों ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि नगर निवासी एडवोकेट के माध्यम से उनके पिता अतीक अहमद ने पांचों बच्चों को अपनी जायदाद से बेदखल करते हुए घर से निकालने तथा विधवा महिला से निकाह करने की योजना तैयार कर ली है । उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि अगर उनके पिता द्वारा पांचो बच्चों को घर से निकाल दिया गया तो उनके पास सर छुपाने तक का कोई ठिकाना नहीं होगा । पीड़ित बच्चों के गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी मां के निधन के बाद उनके पिता ने किसी विधवा महिला के साथ संबंध बना लिया है तथा देर रात तक अंदर से कमरा बंद कर उक्त महिला से अंतरंग, अश्लील और गन्दी बाते करने लगते हैं तथा अक्सर उस महिला के घर भी जाते हैं, जिससे घर का माहौल खराब होता जा रहा है।

पीड़िता पुत्री ने कहा कि अपने पिता की गलत हरकत का विरोध करने पर आरोपी पिता जवान पुत्रियों के साथ डंडे , जूते , थप्पड़ आदि से बेरहमी से मारपीट कर अत्याचार करते हैं तथा पड़ोस निवासी ताऊ व अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव करने पर उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है, जिस कारण उन्होंने भी अब बीच-बचाव करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त महिला के कहने पर पिता ने झूठे आरोप लगाते हुए हमारे से संबंध विच्छेद करने का नोटरी शपथ पत्र तैयार करा लिया है तथा वह एकमात्र कमरे के मकान से बेदखल करने को तैयार हैं।

शिकायतकर्ता बच्चों ने पुलिस से पिता के मन्सूबों को रोकने एवम् सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि उनके पिता के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उक्त महिला से विवाह से नही रोका गया तो हम आत्महत्या को मजबूर हो जायेंगे, जिसकी सभी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। पचास वर्षीय अधेड़ पर इश्क का चढ़ा भूत तथा जवान बच्चों के साथ मारपीट किए जाने का मामला पूरे वार्ड सहित क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । अब देखना यह होगा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा क्या कदम उठाए जाएंगे ?

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments