HomeUttarakhandAlmoraभागवत में पहुंचे विधायक तिवारी, कृष्ण लीला प्रसंग के सजीव मंचन ने...

भागवत में पहुंचे विधायक तिवारी, कृष्ण लीला प्रसंग के सजीव मंचन ने किया अभिभूत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad
राधा—कृष्ण के रूप में नन्ही कुहू तिवारी और गीतिका नेगी

यहां नारायण तेवाड़ी देवाल के मंदिर में संगीतमय भागवत कथा का आयोजन जारी है। आज कथा प्रसंग के दौरान नन्हे—मुन्ने बच्चों द्वारा मंचित कृष्ण लीला प्रसंग उपस्थित दर्शकों को अभिभूत कर दिया।

भागवत कथा को सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां भागवत कथा का वाचन आचार्य नीरज जोशी व व्यास नीरज उप्रेती द्वारा किया जा रहा है। भजन—कीर्तनों की धुन से मंदिर में माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आज शुक्रवार को कथा प्रवचन के दौरान कृष्ण जन्माष्टी प्रसंग का सजीव मंचन किया गया, जिसमें नन्हे—मुन्ने बच्चों की प्रतिभा देखते ही बनती थी। आज की भागवत कथा के दौरान क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, सभासद सौरभ वर्मा, डुंगर सिंह परिहार, प्रदीप तिवारी, धीरेंद्र मर्तोलिया, धर्मेंद्र बिष्ट, पंकज कांडपाल, राजू बिष्ट, राकेश तिवारी, मुकेश नेगी, बंशीलाल कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मंदिर में नित्य सुबह 08 बजे से पूजा—अर्चना चल रही है। दोपहर 02 बजे से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा व प्रवचन चल रहे हैं। सोमवार 13 जून को भंडारे का आयोजन होगा। शिव मंदिर समिति एनटीडी ने तमाम भक्तगणों से मंदिर परिसर पहुंच कर कथा श्रवण का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments