राजकीय इंटर कॉलेज भनोली की छात्रा कुमारी दीपिका ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं रेंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
प्रकाश सिंह व प्रेमा देवी की पुत्री दीपिका की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा ने उन्हें शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में शामिल होकर बिटिया ने केवल जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। विधायक मेहरा ने दीपिका के माता—पिता व परिजनों को शुभकामना देते हुए बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है। क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा ने फोन के माध्यम से दीपिका व उनके परिवार जनों को बधाई दी है। इधर दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता—पिता व गुरूजनों को दिया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।