HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: देश के वीर बलिदानियों को जानें नई पीढ़ी—पाठक

Bageshwar News: देश के वीर बलिदानियों को जानें नई पीढ़ी—पाठक

ADVERTISEMENTS

—स्वाधीनता से स्वतंत्रता की ओर पर आयोजित हुई गोष्ठी
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
उत्तराखंड क्रांतिकारी आंदोलनकारी मोहन पाठक ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसमें देश सर्वाेच्च व्यक्ति राष्ट्रपति से लेकर गांव के अंतिम छोर तक इस नेक कार्य में जुड़ा हुआ है। आजादी के 75 वर्ष मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदारी करने वालों शहीदों को समझने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का समय है।

सोमवार को जिला पंचायत सभागार पर स्वाधनीता से स्वंतत्रता की ओर संपूर्ण स्वच्छता अभियान पर आयोजित गोष्ठी में पाठक ने कहा कि शताब्दी और स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। विकास की धारा, संस्कृति, देश की अखंडता और क्या खोया-क्या पाया पर मंथन होना चाहिए। देश के लिए बलिदान करने वाले वीर शहीदों के बारे में नई पीढ़ी को बताना होगा। आजादी का महत्व समझाना होगा। उन्होंने कहा कि कुली बेगार आंदोलन को सौ वर्ष पूरे हो गए हैं। पलायन को रोकना भी एक लक्ष्य है। इस दौरान भूपेंद्र जोशी, राजेश वर्मा, गोविंद साह जगाती, रवि जोशी, हरीश सोनी, कैलाश गढ़िया, बृज किशोर वर्मा, गोविंद जगाती, पूरन रावत, अनिल कार्की आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments