HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: चौरासी वार्ड की महिलाओं ने ईई को घेरा

Bageshwar News: चौरासी वार्ड की महिलाओं ने ईई को घेरा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागनाथ नगरी के चौरासी वार्ड में पेयजल का संकट गहराया है। जिससे नाखुश ​महिलाओं का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

गर्मी बढ़ने के साथ ही जलस्रोत सूखने लगे हैं। जिसके कारण चौरासी वार्ड में पेयजल संकट मंडरा गया है। यहां पानी की सबसे अधिक किल्लत बनी हुई है। व्यक्तिगत कनेक्शन वाले भी परेशान हैं। स्टैंप पोस्ट शोपीस बन गए हैं। लोगों को मजबूरी में श्रीनौला धारे का रुख करना पड़ रहा है। जबकि कपड़े और स्नान आदि के लिए सरयू नदी की दौड़ लगा रहे हैं। नगर पालिका कार्यालय से सटे क्षेत्र में पानी की किल्लत होने से महिलाओं में आक्रोश है। उन्होने अधिशासी अभियंता का घेराव किया और पेयजल की समस्या का समाधान करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments