HomeUttarakhandAlmoraदु:खद : अस्पतालों के चक्कर काटते रह गये परिजन, 7 साल के...

दु:खद : अस्पतालों के चक्कर काटते रह गये परिजन, 7 साल के बेटे ने तोड़ा दम

अल्मोड़ा/बागेश्वर। प्रदेश की लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते आज एक 7 साल के बालक की मौत हो गई है। तबियत बिगड़ने पर पहले सीएचसी बागेश्वर फिर जिला अस्पताल बागेश्वर और उसके बाद उसे अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन फिर भी उसकी जान नही बच सकी। दरअसल, यहां बागेश्वर जनपद से रेफर होकर गत रात्रि जिला अस्पताल लाए गए एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई है। बच्चे को पेट व सांस संबंधी कुछ तकलीफ थी। बालक की मौत के बाद से उसके माता—पिता का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार डंगोली, गरूड़, बैजनाथ के रहने वाले नवीन सिंह के 7 वर्षीय पुत्र प्रेम को कुछ समय से पेट दर्द व सांस लेने में दिक्कत की कुछ शिकायत थी। गत दिवस अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद वह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे बागेश्वर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां भी बालक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर पाते हुए उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया गया। यहां गत रात्रि 12 बजे उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से बालक के माता—पिता सदमे की हालत में हैं और उनका बुरा हाल बना हुआ है। अलबत्ता इस घटना के बाद से एक बार फिर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की लचर स्वास्थ्य सेवाओं की पोल एक बार पुन: खुल गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments