HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अभिसूचना इकाई के गिरीश चंद्र नयाल और अर्बन बैंक के...

अल्मोड़ा : अभिसूचना इकाई के गिरीश चंद्र नयाल और अर्बन बैंक के चेयरमैन आनंद सिंह बगड़वाल को मिला कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे का सम्मान

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पु​लिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को नियमित रूप से कोरोना वॉरियर्स ऑफ द डे का सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज द्वाराहाट यूनिट प्रभारी स्थानीय अभिसूचना इकाई चौखुटिया, अल्मोड़ा गिरीश चन्द्र नयाल तथा अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल को सम्मानित किया गया। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गिरीश चंद्र नयाल द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त करना, राहत शिविरों में आने वाली समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराये जाने एवं कानून व शान्ति व्यवस्था सम्बन्धित सूचनाओं के संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं आनन्द सिंह बगड़वाल पुत्र स्व. सोबन सिंह बगडवाल निवासी लाला बाजार अल्मोड़ा (चेयरमैन अर्बन कोओपरेटिव बैंक) द्वारा कोरोना काल में बाहरी मजदूरों को अपने निवास पर रहने हेतु शरण एवं उन्हें राहत सामग्री वितरित की गयी। ड्यूटी में तैनान कोरोना वाॅरियर्स को सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था उनके द्वारा की गयी। आज दोनों योद्धाओं को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments