HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नहीं रहे चीन—पाकिस्तान युद्ध के योद्धा सूबेदार गंगासिंह धौनी, शव यात्रा...

अल्मोड़ा: नहीं रहे चीन—पाकिस्तान युद्ध के योद्धा सूबेदार गंगासिंह धौनी, शव यात्रा कल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ग्राम पंचायत ध्यूली धौनी, मल्ला सालम लमगड़ा निवासी भारतीय सेना से सूबेदार व बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्ति एवं चीन से 1962 व पाकिस्तान से 1965 की लड़ाई लड़ चुके सुबेदार गंगासिंह धौनी अब हमारे बीच नहीं रहे।

आज 24 मई, मंगलवार को लगभग 80 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। यह भी उल्लेखनी है कि सूबेदार धौनी अपने गांव के सबसे सयाने यानी उम्र दराज व्यक्ति थे, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है। सूबेदार गंगा सिंह का कल बुधवार 25 मई की सुबह 6 बजे उनके निवास स्थान ध्युली धौनी से टंकेश्वर चित्रशिला घाट को शव यात्रा निकलेगी। जहां दाह संस्कार किया जायेगा।

यहां यह बता दें कि स्व. सूबेदार गंगा सिंह ने भारतीय सेना में रहते हुए 1962 का चीन युद्ध लड़ा, जिसमें उनके पांव में गोली भी लगी। फिर 1965 का पाकिस्तान के खिलाफ भी युद्ध लड़ा है। जिसके लिए भारतीय सेना द्वारा उनको सम्मानित भी किया गया है। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने बिहार पुलिस में भी अपनी सेवाऐं दीं, जहां से वो इंस्पेक्टर पद से सेनासेवानिवृत्त हूए। जिसके बाद व अपने गांव ध्युली धौनी में ही सपरिवार निवास कर रहे थे।

सेवानिवृत्त सूबेदार, इंस्पेक्टर गंगा सिंह धौनी के निधन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह मेर, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव देवेंद्र धौनी, ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, चंदन बोरा, प्रधान आन्नद धौनी, पूर्व प्रधान गोविन्द धौनी, न्याय पंचायत अध्यक्ष पान सिंह बोरा आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है। हम सीएनई परिवार की ओर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी संवेदना है। भगवान पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments