उत्तराखंड। आज एक पॉजिटिव कोविड—19 संक्रमित मिलने के बाद यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हो चुकी है, जबकि 24 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। आज 215 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 265 सैंपलों के रिपोर्ट आने का अभी भी इंतजार किया जा रहा है। वर्तमान में अलग—अलग अस्पतालों में 295 मरीज आईसोलेशन में रखे गये हैं। अलबत्ता मौजूदा हालातों को देखते हुए इतना ही कहा जा सकता है कि उत्तराखंड प्रदेश में हालाल अन्य प्रदेशों के मुकाबले काफी बेहतर हैं, लेकिन फिर भी चिंता मुक्त नही हुआ जा सकता है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।