HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : महिला कांग्रेस शहीदों को श्रद्धांजलि दी

अल्मोड़ा : महिला कांग्रेस शहीदों को श्रद्धांजलि दी

अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस अल्मोड़ा ने भारत—चीन सीमा पर चीनी हमले में शहीद हुए भारत माता के जाबांजों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद पार्क अल्मोड़ा में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि चीन का यह हमला उसकी कायराना हरकत है और शहीदों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता।
मंगलवार देर सायं महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता
जिलाध्यक्ष लता तिवारी की अध्यक्षता में शहीद पार्क पर जुटी। जहां उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर भारत-चीन सीमा पर चीनी हमले में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर चीनी हमले की कड़ी निंदा की गई।श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष लता तिवारी के साथ तारा तिवारी, किरन जोशी, बीना स्टीफन्स, माया गैड़ा, पुष्पा पान्डेय, हेमा पान्डेय, धीरा तिवारी, मंजू कान्डपाल, पूनम आर्या, साक्षी स्टीफन्स, राधा बिष्ट, गीता मेहरा आदि शामिल रहीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments