HomeUttarakhandAlmoraभतरौजखान : दो पक्षों में हुआ विवाद, एक—दूसरे पर लगाए मारपीट के...

भतरौजखान : दो पक्षों में हुआ विवाद, एक—दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

नगर कांग्रेस कमेटी रानीखेत एक ​व्यक्ति व उसके साथियों पर साथियों पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश चंद्र जोशी पर हमला करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर दूसरे पक्ष के दिनेश पाल की ओर से मारपीट व उन्हें दबाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से आज संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत के माध्यम से राज्यपाल को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा क्षेत्र के चनाली निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र जोशी पर एक व्यक्ति व उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रकाश चंद्र जोशी पर विगत 19 मई को सतीश नैनवाल ने अपने दो साथियों के साथ भतरौजखान के टानी बाजार में हमला किया।

इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। इसकी शिकायत भी भतरौजखान थाने में की गई है, लेकिन वर्तमान समय तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रकाश जोशी के खिलाफ एससी एक्ट लगाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। इधर कांग्रेस जनों ने ज्ञापन में कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही ना होने व झूठा एक्ट लगाए जाने पर कांग्रेस सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया, अजय कुमार अग्रवाल, अधिवक्ता हिमांशु बिष्ट, अमन शेख, रुद्र मेहरा, सोनू सिद्दीकी आदि शामिल रहे।

​इधर दूसरे पक्ष के दिनेश पाल का कहना है कि प्रकाश जोशी ने जबरन उसे अपने घर पास रोक उसके साथ मारपीट की व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्हें अपमानित भी किया। उन्होंने प्रकाश जोशी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का सहारा लेकर हमें दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही हैं। अगर शीध्र प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments