लालकुआं : गृह क्लेश के चलते 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

0

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी घोड़ानाला स्थित राजीव नगर में आज देर शाम 26 वर्षीय एक युवक ने गृह क्लेश के चलते घर के अंदर कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।


ADVERTISEMENTS

बताते चलें कि आज देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि पश्चिमी घोडांनाला स्थित राजीव नगर में रहने वाले 26 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र रामपाल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने देखा कि प्रेमपाल घर के अन्दर पंखे के कुंडे से लटका हुआ था वह कमरा अंदर से बंद किया है।

मोहल्ले वासियों की मदद से पुलिस ने कमरा खोलकर पंखे से लटके शव को नीचे उतारा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पुलिस ने आसपास में रहने वाले लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि गृह क्लेश मे प्रेमपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि अभी तक कोतवाली में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Education Uttarakhand: संपूर्ण प्रदेश में इकाई परीक्षाओं की तिथि घोषित, ब्लू प्रिंट तैयार, जारी हुए यह निर्देश

ADVERTISEMENTS