सीएनई रिपोर्टर, देहरादून
विकासनगर तहसील अंतर्गत जेपीआरआर हाईवे मं सरनाड के पास विपरीत दिशाओं से आ रही दो अल्टो कारों में जबर्दस्त टक्कर हो गई। ये दोनों कारें हिमांचल नंबर की हैं। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित 05 लोग घायल हो गए।
ADVERTISEMENTS
कारों की टक्कर होते ही कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार से घायल सुखचंद, आरती देवी, उमा देवी, बलवान व अतरी देवी त्यूणी स्थित सरकारी अस्पतल पहुंचाया। ये सभी घायल राहड़ू हिमाचल निवासी बताए गए हैं। इनमें से चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, मगर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
ADVERTISEMENTS











