HomeBreaking Newsकुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, अधिकारियेां से दागे सवाल—दिए निर्देश

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, अधिकारियेां से दागे सवाल—दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

जल्द शुरू होगा करोड़ों की लागत से नहर कवरिंग कार्य, बनेंगे नए पार्किंग स्थल

इन व्यवसायिक भवन स्वामियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी में अब​ करोड़ों की लागत से सिंचाई विभाग की ओपन नहरों की कवरिंग का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इन नहरों की कवरिंग से जहां सड़क चौड़ीकरण का लाभ मिलेगा, वहीं पार्किंग सुविधा भी बढ़ेगी। यही नहीं, विभिन्न स्थानों पर बने व्यवसायिक भवनों के बेसमेंट में पार्किंग अनिवार्य है और ऐसा नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। आज कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने निरीक्षण के दौरान इस दिशा में तमाम दिशा—निर्देश जारी किये।

आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी शहर क्षेत्रार्न्तगत नगर निगम से नवाबी रोड एवं ठंडी सड़क से तिकोनियां तक सिंचाई विभाग की नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम से नवाबी रोड तक निर्मित 712 मीटर बरसाती नहर के कवरिंग एवं डाइवर्जन तथा निर्माण हेतु सिंचाई विभाग को आवंटित 8.50 करोड़ की लागत से नहर के दोनों ओर दीवार निर्माण, नहर कवरिंग एवं डाइवर्जन कार्य सम्पादित किये जायेंगे, नहर कवरिंग कार्य पूर्ण हो जाने पर लोनिवि द्वारा सड़क का सुदृढ़ीकरण कर यातायात सुविधा को सुगम बनाया जायेगा।

आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कहा कि ठंडी सड़क से तिकोनियां तक एक किमी नहर को कवर करते हुए सड़क पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। जिसमें 300 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था हो सकेगी। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण को पार्किंग की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को डाइवर्जन कार्य एवं नहर को कवर करने के कार्य 27 मई से प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

इसके अलावा नगर मे पर्यटकों को पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराये जाने व यातायात व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश यातायात पुलिस को दिए। जानकारी देते हुये अधिशासी अभियंता सिंचाई ने अवगत कराया कि नवाबी रोड स्थित बरसाती नहर के दोनों किनारों पर दीवार एवं कवरिंग का कार्य 27 मई को टेंडर खुलने के उपरान्त प्रारम्भ किया जायेगा तथा इसके डाइवर्जन कार्य के साथ ही निकासी के लिए पाइप बिछाये जायेंगे तथा नहर को कवर करने का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।

निरीक्षण दौरान आयुक्त रावत ने निर्माणाधीन व्यवसायिक काम्पलैक्सों का निरीक्षण किया तथा इन शॉपिंग काम्पलैक्सों मे पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जब से विकास प्राधिकरण अस्तित्व मे आया है तब से अब तक निर्मित व्यवसायिक भवनों के बेसमेंट में पार्किंग व्यवस्था की गई है या नहीं प्राधिकरण के वीसी स्वंय स्थलीय निरीक्षण कर अवगत करायें। साथ ही जिन स्थानों पर यह व्यवस्था नही की गई है, उसकी सूची भी उपलब्ध करायें, ताकि ऐसे व्यवसायिक भवन स्वामियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट ने आयुक्त को अवगत कराया कि विभिन्न स्थानों पर बने व्यवसायिक भवनों मे पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराई जायेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके इसके लिए पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जायेगी तथा विभिन्न स्थानों पर नालों एवं कलवर्टों की सफाई भी की जायेगी। निरीक्षण दौरान नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई किशन सिह बिष्ट, लोनिवि अशोक चौधरी, जिला विकास प्राधिकरण के अंकित बोरा, यातायात निरीक्षक राकेश माहरा सहित राजस्व, नगर निगम के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments