HomeAccidentब्रेकिंग न्यूज : डिवाइडर से जा टकराई हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रही...

ब्रेकिंग न्यूज : डिवाइडर से जा टकराई हल्द्वानी से अल्मोड़ा आ रही टाटा नेक्सन कार

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd
घायलों को एंबुलेंस से ले जाते पुलिस कर्मी
Advertisement

यहां हल्द्वानी से अल्मोड़ा को आ रही एक टाटा नेक्सन कार नैनीपुल के पास डिवाइडर से जा टकराई और कोसी नदी में गिरने से बाल—बाल बची। इस दुर्घटना में अल्मोड़ा निवासी कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10.30 बजे हल्द्वानी से अल्मोड़ा को आ रही एक टाटा नेक्सन कार संख्या यूके 01सी 9676 नैनीपुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार कोसी में गिरने से बाल—बाल बच गई। नहीं तो हादसा भयानक रूप ले लेता। हालत यह थी कि कार का एक टायर सड़क से बाहर निकल चुका था। इधर सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज क्वारब गोविंद टम्टा, कांस्टेबल आनंद राणा, नंदन भाकुनी व हेम कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस में बैठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में घायल होने वाले दो युवकों में प्रमोद पांडे पुत्र जयदत्त पांडे और आशीष पांडे पुत्र जर्नादन पांडे निवासी तल्ला थ​पलिया, अल्मोड़ा हैं। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में कई स्थानों पर चल रहे सड़क के काम के चलते मार्ग संकरा है और कई स्थानों पर सड़क पर गढ्ढे भी हैं। जिस कारण यहां अकसर दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। वहीं बारिश के वक्त हादसे की सम्भावनाएं अधिक बढ़ जाती हैं। कई बार तेज रफ्तार, चालक के नींद में होने अथवा अन्य कारणों से भी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इस दिशा में पुलिस को सड़क सुरक्षा को लेकर संपूर्ण पर्वतीय मार्गों के लिए विशेष अभियान चलाये जाने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments