HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बेतालेश्वर मंदिर में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, विशाल भंडारा

अल्मोड़ा : बेतालेश्वर मंदिर में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, विशाल भंडारा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां प्रसिद्ध बेतालेश्वर मंदिर में आज वैशाखी पूर्णिका के शुभ अवसर पर आयोजित सुंदरकांड, हवन व यज्ञ के बाद विशाल भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुजनों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में आकर तमाम लोग नत मस्तक हुए व आशीर्वाद प्राप्त किया।

उल्लेखनिय है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते विगत दो वर्षों से बेतालेश्वर मंदिर में नित्य होने वाले पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान, भंडारा आदि का आयोजन नहीं हो पाया था। अब कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होनेपर बेतालेश्वर मंदिर में समस्त धार्मिक अनुष्ठान व विशाल भंडारा निर्विध्न संपनन हो पाया।

संदरकांड व भंडारे में नगर क्षेत्र के अलावा आस—पास व दूर—दराज के कई गांवों से भी भक्तगण पहुंचे। इससे पूर्व मंदिर में भजन—कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भी शिरकत की। मंदिर में दो साल बार यह आयोजन होने पर बेतालेश्वर मंदिर समिति के तमाम पदाधिकारियों ने अपार हर्ष व्यक्त किया है।

इस मौके पर बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष राम अवतार, महामंत्री दिनेश गोयल, कोषाध्यक्ष अभय साह, व्यवस्थापक मनोज वर्मा, संरक्षक सूरज साह, मुरारी अग्रवाल कैलाश जोशी, कमलेश जोशी, दिनेश मठपाल, पुष्कर कनवाल, नरेंद्र कनवाल, गोपाल गढ़िया, नरेंद्र लाल साह, दीपक कांडपाल, हेमंत रावत बॉबी, दीपक तिवारी, दीप कांडपाल, प्रमोद, नीरज, विक्की, हरीकृष्ण खत्री, अशोक भट्ट, कानू बिष्ट, विपिन साह, अमन, विकास कनौजिया, मनीष साह, कैलाश साह, हेम पांडे, पुनीत बगड़वाल, शुभम वर्मा, देवेंद्र वर्मा काशीपुर सहित तमाम गणमान्य जन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments