HomeBreaking Newsमां—बहन की दी गाली देने पर पत्थरों से कुचल कर ही हत्या,...

मां—बहन की दी गाली देने पर पत्थरों से कुचल कर ही हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां शनिवार की देर शाम मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिठौरिया के एक खाली प्लॉट में हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। हत्या का कारण आपसी विवाद ​बताया जा रहा है। महज 20 साल के इस युवक ने अत्यंत निर्ममता से पत्थर से कुचल कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। महज एक रोज में घटना का खुलासा कर हत्यारे की गिरफ्तारी जाने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को ढ़ाई हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने आज मीडिया के समक्ष मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जवाहर ज्योति दमुआढुंगा पनियाली निवासी वासु वैरागी पुत्र स्व. सुकुमार वैरागी ने थाना मुखानी पुलिस को एक नामजद तहरीर सौंपी। जिसमें उन्होंने कहा कि विगत दिवस पूरन चंद्र सनवाल निवासी बिठौरिया नंबर 2 विष्णुपुरा कॉलोनी के घर के सामने खाली पढ़े प्लांट में मोहित चंद्र आर्य उर्फ मंकू पुत्र दीवान चंद्र आर्य निवासी दमुआदूंगा पनियाली वार्ड नंबर 38 ने उनके पुत्र प्रकाश वैरागी उम्र 25 वर्ष की निर्मम तरीके से पथरो से सिर में वार कर हत्या कर दी है। जिसके बाद थाना मुखानी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

मुखानी क्षेत्र में हुई निर्मम हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों के दिशा—निर्देश पर क्षेत्रीय अधिकारी हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी के परिपेक्ष एवं थाना अध्यक्ष मुखानी दीपक बिष्ट के नेतृत्व में तत्काल टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों के द्वारा घटनास्थल क्षेत्र के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का भली-भांति से अवलोकन किया गया तथा टीम द्वारा क्षेत्र में पता, सुराग रस्सी करते हुए उक्त हत्या की घटना के मुख्य आरोपी को उप निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई ​की गई। जिसके बाद सूचना देने के 5 घंटे के भीतर आरोपी मोहित चंद्र आर्य उर्फ मंकु को तब गिरफ्तार कर यिा गया, जब वह कहीं भागने की फिराक में था। उसे चौपला चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतक प्रकाश वैरागी से किसी बात पर उसका विवाद हुआ। जिसके बाद प्रकाश ने उसे मां—बहिन की गालियां दी। जिस कारण गुस्से में आकर उसके द्वारा प्रकाश वैरागी को मुंह व सिर पर पत्थरों से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, उप निरीक्षक महेंद्र राज सिंह, कानि. हरीश खेड़ा, आलोक कुमार, महबूब अली शामिल रहे। वहीं एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को ढ़ाई हजार रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments