अल्मोड़ा। प्रत्येक दवा व्यवसायी को सर्दी-जुकाम, खांसी, दर्द निवारक व बुखार की दवाओं की बिक्री का विवरण देना होगा और बिना चिकित्सक के पर्चे के यह दवा नहीं दी जाएंगी। यह स्पष्ट दिशा-निर्देश औषधी निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने अल्मोड़ा नगर में दवा दुकानों के निरीक्षण के दौरान एवं दवा व्यवसायियों की बैठक में दिए।
औषधी निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने मंगलवार को अल्मोड़ा शहर में दवा की कई दुकानों का निरीक्षण किया और वहां दवाओं के रखरखाव व व्यवस्था को देखा। इसके बाद उन्होंने कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा के पदाधिकारियों व दवा विक्रेताओं के साथ आवश्यक बैठक की। बैठक में उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों व दवा विक्रेताओं को निर्देशित किया कि सर्दी-जुकाम, खांसी, दर्द निवारक व बुखार की दवाओं की बिक्री महज चिकित्सक के पर्चे पर ही दी जाएं। बिना पर्ची के किसी को भी यह दवाएं नहीं दी जानी हैं। उन्होंने कहा कि इन दवाओं की बिक्री का प्रतिदिन एक रजिस्टर में अंकना की जाए और यह विवरण उन्हें भेजा जाए। यह विवरण विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार अंकित करने के निर्देश दिए। अभी तक जिन व्यवसायियों द्वारा उन्हें यह विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है, उन्हें चेतावनी दी कि वे शीघ्रातिशीघ्र पंजिका बनाकर उन्हें उपलब्ध कराएं और अब से प्रतिदिन सूचित करें। औषधी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त गाइडलाइन के अनुसार ऐसी प्रक्रिया नितांत आवश्यक है। इसका पालन हर दवा व्यवसायी को करना है। बैठक में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष बीएस मनकोटी, राघव पंत, गिरीश उप्रेती, कस्तूरी लाल, आशीष वर्मा, जीतेंद्र वर्मा, ललित भट्ट, मुकेश देवल, देवेश पंत आदि उपस्थित थे।
अल्मोड़ा: बिना पर्चे के नहीं मिलेंगी सर्दी-जुकाम, खांसी, दर्द व बुखार की दवा, औषधी निरीक्षक ने ली बैठक
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

