HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सरकार नहीं चेती, तो हरीश रावत के नेतृत्व में तानाशाही के...

अल्मोड़ा: सरकार नहीं चेती, तो हरीश रावत के नेतृत्व में तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर लड़ेंगे लड़ाई, पूर्व मंत्री के आवास पर धरना

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में यहां कर्नाटकखोला उनके आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक धरना दिया गया। धरने के जरिये पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व अन्य कांग्रेसजनों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने का विरोध में किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जनहित के मुद्दे उठाने उठाने से सरकार परेशानी में आ गई और अब फर्जी मुकदमे कायम कर आवाज को दबाना चाहती है।
श्री कर्नाटक ने कहा कि आज केन्द्र व राज्य की सरकारें प्रतिपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। जहां एक ओर देश की जनता में कोविड-19 की मार झेलते आ रही है, वहीं दूसरी ओर केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि करने से जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सरकारों के गलत कार्यों के खिलाफ एवं जनहित में आवाज उठाने का पूर्ण अधिकार है,ै किन्तु वर्तमान में आज भाजपा सरकार विपक्ष के इस अधिकार को छीनना चाहती है, जो लोकतंत्र के लिए भयावह है।
श्री कर्नाटक ने कहा कि वर्तमान समय में अर्थव्यवस्था पूर्णतया चैपट हो गयी है, बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। इन्हीं मुद्दों के उठने से सरकार में बैठी भाजपा चिंतित हो उठी है। उसे अपनी पोल खुलने की खिसियाहट है। फलस्वरूप कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों व कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार फर्जी मुकदमे लगाकर आवाज को दबाने को प्रयास कर रही है। जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। श्री कर्नाटक ने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम से लेकर आज तक कांग्रेस का जनसेवा व जन जागरूकता का इतिहास रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार नहीं चेती, तो उसकी तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर जोरदार ढंग से अपनी बात रखेंगे और जनहितों की लड़ाई लड़ेंगे। उनके धरने में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, हेम जोशी, हृदेश तिवारी, सुमित बिष्ट, मनीष बिष्ट, प्रकाश सिंह मेहता आदि शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments