HomeBreaking Newsकालेज छात्र ने फांसी लगा दे दी जान, शाम को दोस्तों संग...

कालेज छात्र ने फांसी लगा दे दी जान, शाम को दोस्तों संग बाजार घूमा, सुबह मिली लाश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

यहां मल्लीताल में एक कालेज में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

मिली जानकारी के अनुसार मल्लीताल के आवागढ़ में रहने वाले कृष्णा साह 23 साल यहां डीएबी परिसर से पढ़ाई कर रहा था। आज सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि छात्र यहां अकेले रहा करता था। गत शाम वह रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ बाजार घूमने भी गया था। आज बुधवार सुबह उसकी दीदी ने कुशलक्षेम जानने के लिए उसको फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। आखिरकार परेशान होकर उसकी दीदी ने पड़ोस के लोगों पर फोन कर भाई से बात कराने को कहा।

मृतक छात्र का फाइल फोटो

जब पड़ोसे के लोग उसके कमरे की तरफ गए तो उन्होंने उसे कमरे के भीतर फांसी से लटका हुआ पाया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतार अग्रिम कार्रवाई की गई। इधर एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या करने का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments