HomeBreaking NewsBreaking : फिर डोली उत्तराखंड की धरती, पिथौरागढ़ में महसूस हुए झटके,...

Breaking : फिर डोली उत्तराखंड की धरती, पिथौरागढ़ में महसूस हुए झटके, तीव्रता 4.9

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़

यहां उत्तराखंड में एक बार फिर धरती डोली है। पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं, जिसकी तीव्रता 4.9 रिक्टर स्केल नापी गई है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उल्लेखनीय है कि भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत धारचूला तहसील से 19 किमी दूर रहा। बताया जा रहा है कि यह इलाका नेपाल और चीन सीमा से लगता है। हिमालय की गहराईयों में हुई हलचल का असर पिथौरागढ़ जनपद में देखा गया। हालांकि संतोष की बात यह रही कि जान—माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। आज बुधवार 11 मई को प्रात: 10 बजकर 03 मिनट पर जनपद के धारचूला में 4.6 मेग्नीट्यूड का भूकंप आया, जिसकी गहराई 38.5 km नापी गई है। भूकंप के झटके आने पर लोग अपने—अपने घरों से बाहर निकल आये थे, लेकिन संयोग से किसी किस्म की कोई दुर्घटना नहीं हुई।

खास बात तो यह है कि उत्तराखंड में इस साल 130 से अधिक छोटे भूकंप भी आए हैं, जिनमें से कई तो महसूस ही नहीं किए गये, लेकिन सिस्मोग्राफ में दर्ज जरूर हुए हैं। यानी साफ है कि उत्तराखंड के भीतरी तल में हलचल लगातार जारी है। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व 12 फरवरी को भूकंप के झटके महसूस हुए थे। तब भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। उत्तरकाशी जिले में भूकंप का केंद्र होने की सूचना मिली थी। वहीं गुरुवार को जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। वहां रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 रही थी, जबकि भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में था। अलबत्ता इतना कहा जा सकता है कि उत्तराखंड व आस—पास के इलाकों में बार—बार महसूस किए जा रहे भूकंप के झटके भूमि की भीतरी हलचल को दर्शा रहा है। भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments