HomeUncategorizedBreaking : कोतवाल नासिर हुसैन ने सम्भाला रानीखेत थाने में पदभार, कही...

Breaking : कोतवाल नासिर हुसैन ने सम्भाला रानीखेत थाने में पदभार, कही यह बात

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

रानीखेत में कोतवाल नासिर हुसैन ने रानीखेत थाने में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी तमाम प्राथमिकताएं गिनाईं।

आज शुक्रवार को रानीखेत थाने में उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातीचत के दौरान सभी का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा उनकी प्राथमिकता रानीखेत में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाना है। साथ ही यातायात नियमों का पूर ताकत से अनुपालन करवाया जायेगा।

कोतवाल हुसैन ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार व तस्करी पर लगाम कसी जायेगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से मुक्त करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों तीन सवारी बैठाने वालों, ओवर स्पीड और नगर में सफेद पट्टी से बाहर वाहन खड़ा करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। टैक्सी चालकों को भी उन्होंने यातायात नियमों के अनुपालन के जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टैक्सी वाहन निर्धारित स्थान से ही सवारी को चढ़ाए व उतारें, ताकि जाम की स्थिति नहीं हो। उन्होंने आम नागरिकों की हर समस्या के समाधान का भी आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments