HomeBreaking Newsजंगल में चल रही अवैध शराब की भट्टियों तक पहुंची पुलिस टीम,...

जंगल में चल रही अवैध शराब की भट्टियों तक पहुंची पुलिस टीम, 80 ली. लहान नष्ट, 01 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

रामनगर पुलिस ने पीरूमदारा के जंगलों में चलाए कांम्बिग अभियान के दौरान कच्ची शराब की भट्टियां तोड़ कर 1000 लीटर लहान नष्ट किया। साथ ही 80 लीटर कच्ची शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार‌ किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के आदेश के तहत नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के दिशा निर्देशन में राजेश कुमार जोशी चौकी प्रभारी पीरुमदारा के द्वारा मय पुलिस टीम छापा मारा गया। टीम में एचसीपी नंदन सिंह नेगी, कांन्स्टेबल विनोद कुमार, देवेंद्र पंवार शामिल थे।

इनके द्वारा पीरुमदारा क्षेत्र अंतर्गत कांदला थारी क्षेत्र के जंगलों में कांम्बिग कर जंगलों में कच्ची शराब की भट्टियां को तोड़ कर लगभग 1000 लीटर लहान नष्ट किया गया तथा एक व्यक्ति धर्मेंद्र पुत्र जरनैल सिंह निवासी थारी, नैनीताल को एक मोटरसाइकिल नंबर यूके 019A -1480 हीरो होंडा स्प्लेंडरके साथ 2 ट्यूब में 80 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरा व्यक्ति बलविंदर सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र जरनैल सिंह निवासी थारी थाना रामनगर जिला नैनीताल मौके से भाग गया। दोनों के विरुद्ध थाना रामनगर में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments