HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : पांडेखोला में सड़क से नीचे गिरा लोडेड डम्पर, चालक...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : पांडेखोला में सड़क से नीचे गिरा लोडेड डम्पर, चालक घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां बेस की तरफ से कोसी को जा रहा एक डम्पर पांडेखोला में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में डम्पर चालक घायल हो गया, जिसे बेस अस्पताल भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को पांडेखोला स्थिति एकांत रेस्टोरेंट के पास डम्पर संख्या यूके 04 0ए, 9666 पांडेखोला में एकांत रेस्टोरेंट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। इसके बाद मौके पर पहुंचे लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू), यातायात प्रभारी गणेश हरड़िया इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत व बेस चौकी से पुलिस कर्मी पहुंचे और घायल चालक कमल सिंह पुत्र धन सिंह, निवासी लोधिया, अल्मोड़ा को तुरंत बेस अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त डम्पर में निर्माण सामग्री भरी हुई थी।

इधर लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ने बताया की जहां पर यह घटना घटी है वहां पर को सड़क काफी संकरी है और और उस जगह पर दीवार भी काफी टूटी हुई है। जिसके बारे में विभाग को पहले से भी अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग पर कुछ जगहों पर सड़क से नीचे की तरफ की दीवारें टूटी हुई हैं और जो लोहे की बैरिकेडिंग लगाई गई हैं वह भी खराब स्थिति में है। इसके बावजूद संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिस कारण यहां दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments