देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले में राहत वाली खबर है। आज कुल आठ लोग ही पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें देहरादून के चार नैनीताल व उधमसिंह नगर के दो दो मामले हैं। इस तरह राज्य में जहां 2831 कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंच गया है। दूसरी ओर आज 93 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। लिहाजा अब ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2111 पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक 39 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। टोटल एक्टिव केस 669 हैं और आज की अच्छी खबर यह भी है कि राज्य में रिकवरी परसेंटेज 74 फ़ीसदी पहुंच गया है।
ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS


