चमोली निजमुला मोटर मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि करी 11 लोग घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को बोलेरो गाड़ी गांव के पास खाई में जा गिरी। यह हादसा बिरही-निजमुला मोटरमार्ग पर एक पुल के पास हुआ। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह बोलेरो पगना से बिरही की ओर जा रही थी। इस बीच वाहन जैसे ही पुल के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और गधेरे में जा गिरा।
घटना के बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर भर्ती कराया गया। चमोली थाना टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है घायलों में कई की हालत गम्भीर है, जिन्हें हायर सेंटर भेजे जाने की तैयारी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।