यहां ग्राम सेला में कल सोमवार 02 मई से दस दिवसीय देवी भागवत का आयोजन होगा। जिसका समापन 11 मई को भंडारे के साथ होगा।
श्रीमद् देवी भागवत सोमवार 2 मई, 2022 से बुधवार 11 मई, 2022 तक ग्राम सेला में होगा। यह आयोजन देवकी देवी बिनवाल पत्नी स्व. कैलाश चन्द्र बिनवाल द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान दस दिनों तक नित्य हवन, पूजा—पाठ, भजन—कीर्तन होंगे। बुधवार 11 मई को भंडारे के साथ देवी भागवत संपन्न होगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुजनों से आयोजन में पहुंच कर कथा श्रवण व प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।