दुखद : सड़क हादसे में घायल ग्राम प्रधान की अस्पताल में मौत, शोक की लहर

0
प्रधान नंदन सिंह कनवाल की फाइल फोटो

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर


ADVERTISEMENTS

सड़क हादसे में घायल हुए जिला मुख्यालय के लगे छाती के प्रधान नंदन सिंह कनवाल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। उनके ​निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

कुछ दिन पहले जिला मुख्यालय से घर जाते वक्त उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गए थे। उन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भर्ती किया। एक सप्ताह इलाज करने के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन पहले ही हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उनके निधन पर ग्राम प्रधान संगठन ने गहरा दु:ख जताया है। साथ ही मामले की जांच की भी मांग की है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष भुवन ऐठानी, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद टम्टा, मालता प्रधान गणेश सिंह रावत, पंत क्वैराली के रमेश पाठक, नीमा मेहता, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1