HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : यहां 300 साल पुराने शिव मंदिर में चला बुलडोजर,...

बिग ब्रेकिंग : यहां 300 साल पुराने शिव मंदिर में चला बुलडोजर, मूर्तियां भी ​खंडित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

राजस्थान के अलवर में अवैध निर्माण व रास्तों के चौढ़ीकरण के नाम पर एक लगभग तीन सौ साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर को बुलडोजर से ढाह दिया गया है। जिसके बाद भाजपा की ओर से जहां भारी विरोध दर्ज किया जा रहा है, वहीं कांग्रेस ने इसके लिए भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले में सराय मोहल्ला स्थित शिव मंदिर को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि शिवालय पर जूते पहनकर चढ़ा गयाऔर मूर्तियों पर कटर मशीन चलाई गई। इस मामले को लेकर भाजपा नेशनल आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर हमला साधते हुए कहा कि हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना ही कांग्रेस का सेक्युलरिज्म है। एक और ट्वीट में मालवीय ने कहा है, ”18 अप्रैल को राजस्थान के राजगढ़ कस्बे में बिना नोटिस प्रशासन ने 85 हिंदुओं के पक्के मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चला दिया।”

वहीं मामले को लेकर राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ नगरीय निकाय बोर्ड के चेयरमैन भाजपा के हैं और उन्हीं के इशारे पर मंदिर को तोड़ा गया है। उन्होंने वादा किया है कि अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं आई तो मंदिर दोबारा बनवाया जायेगा। जानकारी यह है कि अलवर के राजगढ़ में तीन हिंदू मंदिरों को गिराया गया है, जिसमें यह ऐतिहासिक मंदिर भी है। इस मामले को लेकर तमाम हिंदूवादी संगठन आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments