HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : पत्नी के अलग रहने से आहत पति ने दे...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पत्नी के अलग रहने से आहत पति ने दे दी जान, सुसाइड नोट बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

पत्नी के विवाद के बाद से मायके में रहने से आहत पति ने अपने घर पर ही फांसी के फंदे पर लटक जान दे दी। मरने से पूर्व वह पत्नी के नाम एक भावुक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है।

जानकारी के अनुसार कांवली निवासी मनीष चौधरी यहां आईएसबीटी के निकट शांति विहार में अपने साले के साथ किराये के आवास में रहता था। वह वर्ष 2015 से पिटकुल में संविदा चालक पद पर कार्यरत था। उसकी साल 2018 में स्वाति नाम की युवती से शादी हुई थी, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी करीब एक साल से अपने मायके में ही रहने लगी, जिससे वह बहुत दु:खी था। मृतक की एक 02 साल की बेटी भी है।

इधर बाजार चौकी प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि शांति विहार में रहने वाले युवक ने कमरे में फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इधर पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने अपनी पत्नी के लिए लिखा है। इस भावुक पत्र में उसने कहा कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है। पत्नी ‘स्वाति’ उससे अलग रह सकती है, लेकिन वह नहीं। यही कारण है जान दे रहा है। आगे लिखा है कि वह जा रहा है और उसके बाद अब बिटिया को मत डांटना। उसने यह भी लिखा है कि उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी को दोषी नहीं माना जाये।

वहीं एक अन्य घटना में पति से अलग होकर दोस्त के साथ रह रही महिला संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली है। हालांकि पुलिस इसे भी आत्महत्या मान रही है। महिला चमोली जिले की रहने वाली थी और यहां एक फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। यह घटना क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के ओगल भट्टा में हुई है। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि एक महिला अपने पति से अनबल के बाद अपने दोस्त के साथ रहने लगी थी। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे फांसी लगा ली। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments