HomeBreaking NewsBig Breaking Uttarakhand : बिजली विभाग का SDO रिश्चत लेते रंगे हाथ...

Big Breaking Uttarakhand : बिजली विभाग का SDO रिश्चत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

यहां विजिलेंस विभाग की विशेष टीम ने आज बिजली घर छापा मार ऊर्जा निगम के एसडीओ को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी रिश्वत की एवज में चार माह से पीड़ित को चक्कर कटवा रहा था।

मामला हरिद्वार के कनखल क्षेत्र का है। जहां एक बीजेपी पार्षद की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। जानकारी के अनुसार कनखल क्षेत्र में भाजपा पार्षद के भाई से बिजली कनेक्शन के नाम पर 20 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। यह आरोप ऊर्जा निगम के एसडीओ पर पार्षद ने लगाते हुए शिकायत दर्ज की।

अजा शनिवार दोपहर देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ उसे गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं विजिलेंस ने बंद कमरे में घंटों तक एसडीओ से पूछताछ की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगजीतपुर के राजा गार्डन से भाजपा पार्षद लोकेश पाल के भाई महेश पाल ने खोखरा तिराहा के पास नया मकान बनाया है, जिसमें विद्युत कनेक्शन हेतु उन्होंने 04 महीने पहले Online आवेदन किया था, लेकिन SDO Sandeep Sharma कभी निरीक्षण तो कभी lower staff report का बहाना बनाते हुए पीड़ित के चक्कर लगवाता जा रहा था।

पीड़ित ने सूचना विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी, जिसके बाद विजिलेंस ने एसडीओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और तय योजना के अनुसार आज शनिवार दोपहर महेश पाल रूपये लेकर पहुंचा। जैसे ही एसडीओ ने रकम हाथ में पकड़ी, विजिलेंस ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। जिसके बाद ऊर्जा निगम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम ने इसके बाद तमाम फाइलें भी खंखालीं। हैरानी की बात यह है कि जब इससे पूर्व भाजपा पार्षद ने एसडीओ को फोन कया था, इस बेशर्म अधिकारी ने उनका भी लिहाज नहीं किया। आरोप है कि वह बोला कि वह पार्षद हैं इसलिए उन्हें 05 हजार की वह छूट दे सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments