HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : धूम्रा देवी मंदिर के अष्टमी मेले में उमड़ी भीड़, व्यापारियों...

अल्मोड़ा : धूम्रा देवी मंदिर के अष्टमी मेले में उमड़ी भीड़, व्यापारियों में दिखा खासा उत्साह

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिर्पोटर, अल्मोड़ा

धौलादेवी के धूम्रा देवी मंदिर में आज शनिवार को लगे अष्टमी कौतिक में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जहां लोगों ने मेले में खरीददारी करी, वहीं मंदिर में भी सुबह से ही पूजा—अर्चना व भजनों का आयोजन हुआ।

उल्लेखनीय है कि विगत दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते अष्टमी मेले का आयोजन नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार कोरोना का प्रकोप लगभग समाप्त हो जाने पर पूरे उत्साह के साथ मेले का आयोजन किया गया। ज्ञात रहे कि प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की अष्टमी को नवरात्र के दौरान लगने वाले इस मेले को लेकर आस—पास के ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह रहता है। दूर दराज से भी व्यापारी इस मेले में आया करते हैं। बच्चे और महिलाओं द्वारा भी जमकर खरीददारी की जाती है। हालांकि प्रथम नवरात्रि से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी गई। चौसाला, पोखरी, काफली, दूनाड, दयोताली, दन्या आदि क्षेत्र से लोग यहां खरीददारी करने पहुंचे।

यह भी पढ़ें —

जानिए अल्मोड़ा में क्यों पूजे जाते हैं खमसी बूबू

अपार श्रद्धा का केंद्र है अल्मोड़ा का यह विष्णु मंदिर

अल्मोड़ा में सिर्फ कटारमल में ही नहीं, यहां भी है ऐतिहासिक सूर्य मंदिर

रत्नों की विलक्षण दुनिया और ग्रहों से रत्नों का जोड़

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments