HomeUttarakhandAlmoraExam: सीडीएस तथा एनए परीक्षा-2022 कल, अल्मोड़ा में नौ केंद्र

Exam: सीडीएस तथा एनए परीक्षा-2022 कल, अल्मोड़ा में नौ केंद्र

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की कल होने वाली सीडीएस  (CDS) तथा एनए परीक्षा-2022 अल्मोड़ा नौ परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा तिथि को इन केंद्रों पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का आदेश जारी हो गया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न की जा सके।

ADVERTISEMENTSAd

उप जिला मजिस्ट्रेट सदर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की सीडीएस तथा एनए परीक्षा-2022 आगामी 10 अप्रैल 2022 यानी कल होने जा रही है। इस परीक्षा के दौरान कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा परगना अल्मोड़ा अन्तर्गत बने परीक्षा केन्द्रों में शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित किए जाने की संभावना है। इसी संभावना को देखते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने के उद्देश्य से परगना अल्मोड़ा अंतर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अधीन ऐसे कृत्यों को रोकने हेत निषेधाज्ञा लगाई गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार नियत परीक्षा तिथि को प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि अन्तर्गत अस्त्र-शस्त्र, आग्नेयास्त्र, धारदार हथियार एवं लाठी डण्डा, ध्वनि विस्ताक यन्त्र प्रतिबंधित रहेंगे और 05 से अधिक व्यक्ति एक झुण्ड बनाकर एक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे। यह आदेश नियत तिथि को लागू रहेगा। इस आदेश का उल्लघंन भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्डनीय अपराध होगा। यह आदेश परीक्षा समाप्ति अथवा उससे पूर्व जब तक वापस नहीं लिया जाता, तब तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़िए — स्वास्थ्य विशेष: मा​नसिक रूप से रहें स्वस्थ, इन विकारों को भगाएं दूर (जानिये पूरी बात)

ये हैं नौ परीक्षा केंद्र

राजकीय इण्टर कालेज अल्मोड़ा, राजा आनन्द सिंह राजकीय बालिका इण्टर कालेज अल्मोड़ा, अल्मोड़ा इण्टर कालेज अल्मोड़ा, आर्य कन्या इण्टर कालेज अल्मोड़ा, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय मिडिल कैम्पस अल्मोड़ा, विवेकानन्द इण्टर कालेज रानीधारा अल्मोड़ा, विवेकानन्द बालिका विद्या मन्दिर जीवनधाम अल्मोड़ा, एडम्स गर्ल्स इण्टर कालेज अल्मोड़ा एवं राजकीय गर्ल्स पॉलिटेक्निक पातालदेवी अल्मोड़ा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments