HomeBreaking Newsउत्तराखंड : यहां अंतिम संस्कार से पहले चलने लगी व्यक्ति की सांसें...

उत्तराखंड : यहां अंतिम संस्कार से पहले चलने लगी व्यक्ति की सांसें…

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हैरत करने वाला वाकया सामने आया है। यहां जब एक व्यक्ति को मृत समझकर स्वजन अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तो उसकी सांसें चलने लगीं। यह देखकर आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के खानपुर क्षेत्र के कर्णपुर गांव निवासी अजब सिंह की तबीयत खराब होने पर स्वजन उसे डोईवाला स्थित अस्पताल लेकर गए थे। बताया गया कि उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें वेंटीलेटर पर रखा था।

चार दिनों बाद भी उनकी तबीयत नहीं सुधरी तो स्वजन उनको अस्पताल से छुट्टी कराकर वापस घर ले गए। इसी बीच ग्रामीण की सांसें थम गयी। जिस पर स्वजन ने उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी।

बताया गया कि जब अंतिम संस्कार से पहले उन्हें नहलाया जा रहा था तभी उनकी सांस चलती महसूस हुई। इसके बाद आनन-फानन में स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर आए। फिलहाल लक्सर के एक अस्पताल में ग्रामीण को भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

ग्रामीण के पुत्र अर्जुन ने बताया कि उन्होंने अपने पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन ईश्वर का शुक्र है कि समय रहते उन्हें नया जीवन मिल गया है।

UKSSSC ने जारी किया विभिन्न परीक्षाओं का कलैंडर, यहां देखें पूरी लिस्ट

धामी सरकार का उत्तराखंड में ट्रांसफर को लेकर बड़ा फैसला, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments