HomeUttarakhandNainitalHaldwani : मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से...

Haldwani : मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, समिति की वार्षिक बैठक भी संपन्न

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। क्रियाशाला सेवा समिति मुखानी द्वारा मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर का 13वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर भुवन चंद तिवारी द्वारा मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक तथा पूजन किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान के रूप में विशन सिंह नैनवाल अपने परिवार के साथ शामिल रहे। आरती के उपरांत महिला मंडली द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। तथा 10 बजे समिति की वार्षिक बैठक प्रारंभ हुई, जिसमें क्रियाशाला सेवा समिति का वर्ष 2021—22 का वार्षिक लेखा प्रस्तुत किया गया तथा सभी ने लेखे का अनुमोदन किया।

इसके उपरांत क्रियाशाला के उप सचिव आनंद सिंह भाकुनी को एवं कोषाध्यक्ष नवीन चंद पांडे को सम्मान पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

बैठक में कई सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक में संस्था के संस्थापक डीडी पंत,संरक्षक एलपी पंत, अध्यक्ष एन वी गुणवंत, उपाध्यक्ष डीडी दुमका, सचिव विशन सिंह नैनवाल उप सचिव आनंद सिंह भाकुनी, कोषाध्यक्ष नवीन पांडे, पर्यवेक्षक रमेश चंद्र पंत, भंडारी देवकीनंदन कलाना, नवीन डसाना,सीपी जोशी व लीलाधर पांडे समेत कई लोग शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता एन वी गुणवंत ने की।

नैनीताल : पर्यटकों को नहीं मिलेगा रोपवे का आनंद, तीन दिनों के लिए बंद

हल्द्वानी : कोविड हॉस्पिटल से निकाले गए कर्मचारियों का धरना जारी

देहरादून : धामी सरकार में शाहिद अहमद बने पहले दायित्वधारी, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments