HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: भाजपा ने स्थापना दिवस पर निकाली शोभायात्रा

Bageshwar News: भाजपा ने स्थापना दिवस पर निकाली शोभायात्रा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

—पार्टी ध्वज फहराया, पुराने कार्यकर्ता हुए सम्मानित
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां भाजपा ने 42वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्चुअल सुना और भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान दल के सबसे पुराने लोगों को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस था। दल के मंडलसेरा स्थित कार्यालय को विशेष रूप से सजाया गया था। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पार्टी मुख्यालय पर संयुक्त रूप से झंडा फहराया गया। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्पित समर्पित राष्ट्रहित उद्बोधन सुना गया। शोभा यात्रा और पथ संचलन किया। दल के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि भाजपा संगठित दल है। अनुशासन और देश भक्ति के लिए संकल्पित है।

इस मौके पर जिला महामंत्री डा. राजेंद्र परिहार, प्रदेश विस्तारक कुंदन परिहार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपा आर्य, नीमा धपोला, रतन रामनानी, आदर्श कठायत, दीपक गस्याल, भावना गढ़िया, मथुरा प्रसाद, प्रेमा परिहार, प्रकाश साह, इंद्र सिंह फस्वार्ण आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments