HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाने का संकल्प

Bageshwar News: नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाने का संकल्प

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

—गंगा समितियों का गठन, नदियों पर रखेंगी नजर
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
गंगा को अविरल व निर्मल बनाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय ने नमामि गंगे कार्यक्रम चलाया है। गंगा व उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ, निर्मल व अविरल बनाया जाएगा। जिसके लिए गंगा समितियों का गठन किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

वीसी के जरिए जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि समितियां नदियों को प्रदूषित करने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे। गंगा व उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त करने, उन्हें पुर्नजीवित करने के लिए जागरूकता अभियान चलेगा। गंगा रैलियां, पौधारोपण, नुक्कड़ नाटक आदि भी होंगे। जिला गंगा समितियों के कार्यो का प्रभावशाली आंकलन, ससमय परिचालन एवं निगरानी के लिए डिजिटल डेस्बोर्ड का वर्चुअल शुभारंभ बुधवार को किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नदियों के कैचमेंट एरिया पर पौधारोपण किया जा रहा है। नदियों में वर्ष भर पर्याप्त पानी बना रहेंगा। नदी किनारे बसे गांव-कस्बों की जनता व जनप्रतिनिधियों को नमामि गंगे कार्यक्रमों से जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, अधिशासी अधिकारी पेयजल निगम वीके रवि, लोनिवि के ईई आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments