HomeBreaking Newsहल्द्वानी : यहां बेरोजगार टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान

हल्द्वानी : यहां बेरोजगार टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां राजपुरा में शुक्रवार को एक बेरोजगार टैक्सी चालक ने पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर राजपुरा निवासी 50 वर्षीय दान सिंह बिष्ट ने घर में लगे पंखे के कुंडे के सहारे फांसी का फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और अचेतावस्था में दान सिंह को फंदे से उतार कर बेस अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी प्रेमा ने पुलिस को बताया कि दान सिंह पूर्व में गाड़ी चलाता था, लेकिन तीन वर्ष से वह बेरोजगार था। इसके चलते वह मानसिक तनाव में था और अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा था। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डीजीपी अशोक कुमार ने अमिताभ बच्चन से मुलाकात, भेंट की ‘खाकी में इंसान’

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पिथौरागढ़ में सबसे महंगा बिक रहा पेट्रोल-डीजल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments