HomeBreaking Newsडीजीपी अशोक कुमार ने अमिताभ बच्चन से करी मुलाकात, भेंट की 'खाकी...

डीजीपी अशोक कुमार ने अमिताभ बच्चन से करी मुलाकात, भेंट की ‘खाकी में इंसान’

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, ऋषिकेश

ऋषिकेश के नरेन्द्र नगर में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से उत्तराखंड प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने मुलाकात कर उन्हें स्व रचित पुस्तक ‘खाकी में इंसान’ भेंट की।

Uttarakhand DGP Ashok Kumar met Bollywood megastar Amitabh Bachchan 

डीजीपी अशोक कुमार ने अपनी पत्नी अलकनंदा अशोक और पुत्री कुहू के साथ अमिताभ बच्चन से मुलाकात करने के लिए गत दिवस नरेंद्र नगर पहुंचे, जहां वह अपनी फिल्म ‘गुड बाय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान डीजीपी ने अमिताभ को अपनी लिखित पुस्तक ‘खाकी में इंसान’ भेंट की। अमिताभ ने इलाहबाद पर आधारित पु​स्तक के कुछ अंशों को भी बड़ी उत्सुकता के साथ पढ़ा और डीजीपी की लेखनी की प्रशंसा की।

ज्ञात रहे कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ऋषिकेश और देहरादून की खूबसूरत वादियों में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। इसके बावजूद कई लोग बराबर उनसे मुलाकात भी कर पा रहे हैं, जिनमें डीजीपी अशोक कुमार भी शामिल हैं। इस दौरान डीजीपी ने अमिताभ बच्चन के साथ कुछ फोटो खींचीं, जिनमें उनके अलावा उनकी पत्नी व बेटी भी दिख रही है। यह फोटो डीजीपी ने सोशल मीडिया में भी शेयर करी हैं। अशोक कुमार ने बताया कि अमिताभी बच्चन ने “खाकी में इन्सान” की इलाहाबाद पर आधारित उनकी कहानी चक्रव्यूह को भी पढ़ा है। वह इन दिनों ‘गुड बाय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ज्ञात रहे कि ‘खाकी में इंसान’ डीजीपी अशोक कुमार की चर्चित पुस्तकों में शामिल है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इसको लेकर कहा भी है कि खाकी के भीतर भी एक इंसान होता है। पुलिस जवान के दिल में भी आम नागरिकों की तरह इंसानियत होती है। इसमें आवश्यकता केवल नजरिया बदलने की है। उनका कहना है कि एक आम आदमी की तरह खाकी वर्दी पहनने वाला भी इंसान होता है। उसके दिल में भी इंसानियत रहती है। हालांकि पुलिसिंग का काम बड़ा ही चुनौतियों से भरा होता है, जिसके लिए उन्हें हर समय तैयार रहना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments