सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर कांग्रेस जिला इकाई की यहां हुई एक बैठक में विधानसभा चुनाव की समीक्षा की गई। इसके अलावा डिजिटल सदस्यता को लेकर भी मंथन हुआ। संगठन की मजबूती पर बल दिया है।
ADVERTISEMENTS
रविवार को जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में कांग्रस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन जिले निराशाजनक रहा। इस पर दोबारा मंथन की जरूरत है, जबकि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत व अन्य जिलों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कार्यकर्ताओं को निराश होने के बजाए आत्मचिंतन करने की जरूरत है। वक्ताओं ने डिजिटल सदस्या पर जोर दिया। संगठन मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर हरीश ऐठानी, सुनील भंडारी, रंजीत दास, राजेंद्र टगड़िया, सुंदर मेहरा, राजेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।