HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : सड़क हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत, प्रधानाचार्य गम्भीर

उत्तराखंड ब्रेकिंग : सड़क हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत, प्रधानाचार्य गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर यूएस नगर

बाजपुर के एनएच 74 में हुई एक सड़क हादसे में बोर्ड एग्जाम की तैयारी को लेकर रूद्रपुर में बुलाई गई मिटिंग में शामिल होने जा रहे शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि प्रधानाचार्य गम्भीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर के बाजपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित GET Polytechnic College के सामने यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि जसपुर के महुआ डाबरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल और शिक्षक गणपत सिंह कार से रुद्रपुर जा रह थे। वहां उन्हें बोर्ड परीक्षाओं को लेकर होने वाली मीटिंग में शामिल होना था। इसी बीच पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने उनकी कार की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार शिक्षक गणपत सिंह की मौत हो गई, जबकि प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। घायल प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। News WhatsApp Group Join Click Now

12वीं के बाद बेहतरीन कॉलेज में एडमिशन, करें CUET की तैयारी, Exam Details

उत्तराखंड को कल मिलेगा विधानसभा अध्यक्ष, आदेश जारी

रूद्रपुर : सिपाही की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर एक्शन में एसएसपी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments