HomeCNE Specialख़बर काम की : सावधान, ​सेहत का दुश्मन है फ्रिज ! भूल...

ख़बर काम की : सावधान, ​सेहत का दुश्मन है फ्रिज ! भूल कर भी न रखें यह सामान

ADVERTISEMENTS

गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। अब रसोई घर में बनने वाली खाने—पीने की चीजों से लेकर रोज इस्तेमाल में आने वाला दूध, पनीर, ब्रेड आदि को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज ही एकमात्र सहारा होता है। इसके बावजूद, अगर आप यह सोचते हैं कि फ्रिज के ठंडे तापमान में रखी चीजें कभी खराब नहीं होती तो यह आपकी भूल है। आइये, जानते हैं कि फ्रिज में क्या और कितने समय तक रखा जा सकता है एवं ऐसी कौन सी चीजें हैं, जो भूल कर भी ​फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अमूमन, बहुत से लोग जानबूझकर ज्यादा खाना बनाते हैं और उसे फ्रिज में यह सोच कर रख दिया करते हैं कि ऐसा करने से बार—बार खाना बनाने के झंझट से छुटकारा मिल जायेगा। अकसर लोग सबसे अधिक दाल, सब्जी व आटे को फ्रिज में रख लिया करते हैं। बहुत से लोग तो इन्हें कई दिनों तक निपटाने में लगे रहते हैं। आइये जानते हैं कि फ्रिज में चीजें रखने के क्या नियम होते हैं और किन चीजों को कितने समय तक फ्रिज में रखा जा सकता है —

आटा Flour —

अकसर घर पर महिलाएं आटा ज्यादा मात्रा में गूंथ दिया करती हैं। जिसका कारण यह है कि जब भी जरूरत हुई फ्रिज से आटा निकाला और चपाती बना ली। लोग इस तरह रखे आटे को लंबे समय तक चलाते हैं। आपको बता दें कि यह प्रक्रिया कतई भी उचित नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब हम आटे में पानी मिलाते हैं तब उसके अंदर केमिकल बदलाव होता है। इसलिए आटे को गूंथते ही फौरन रोटी बना लेनी चाहिए। जब हम इस आटे को फ्रिज में रखते हैं, तब उसमें मौजूद रे (किरण) आटे में चली जाती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है। वहीं फ्रिज में रखा आटा काला हो जाता है और उसकी रोटी कड़क बनती है, जिसे पचाना आसान नहीं होता।

दूध Milk :

वैसे दूध को फ्रिज में रखना जरूरी हो जाता है, क्योंकि तेज गर्मी में अगर यह बाहर रह जाये तो निश्चित रूप से फट जायेगा, लेकिन यह भी समझने की बात है कि दूध में सबसे जल्दी बैक्टीरया भी पैदा होता है। यह बैक्टीरिया फ्रिज में भी पनप जाता है। यही कारण है कि दूध को ज्यादा दिन तक फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

मक्खन Butter :

मक्खन को लगभग सभी लोग गर्मियों में फ्रिज में रखते हैं, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर यह पिघल जाता है। किंतु इसे भी 15 दिन से ज्यादा फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। जब इसे फ्रिज में रखें तो प्लास्टिक में अच्छी तरह से पैक करके ही रखें। वहीं खाने के 15 मिनट पहले इसे फ्रिज से बाहर जरूर निकाल लीजिए।

ब्रेड Bread :

ब्रेड नाश्ते में इस्तेमाल आने वाला प्रोडेक्ट है। इसे फ्रिज में कतई नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर यह सूख जाती है और इसका स्वाद भी खराब हो जाता है। अधिकतम ब्रेड 04 दिन के भीतर खा लेनी चाहिए।

जूस juice :

कोई भी बाजार से लिया गया जूस एक्सपायरी डेट के हिसाब से इस्तेमाल करें। यदि पैकेट खुल जाये तो फ्रिज में रखने के बावजूद इसे 6 दिन के भीतर पी लेना चाहिए।

इन सब्जियों को इतने दिन से ज्यादा नहीं रखें फ्रिज में —

आलू Potato —

फ्रिज का ठंडा तापमान, आलू के लिए उचित नहीं होता। यह आलू में मौजूद स्टार्च को नष्ट कर देता है, जिससे आलू मीठा हो जाता है और उसका मूल स्वाद ही खत्म हो सकता है। According to the Food Standards Agency, आलू एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे गलती से भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसे आलू को पकाने पर acrylamite नाम का हानिकारक केमिकल रिलीज होता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत खराब है। वहीं आजकल कई जगह कोल्ड स्टोरेज के आलू बिका करते हैं, ऐसे आलुओं को कतई मत खरीदिये।

टमाटर Tomato :

टमाटर अगर ज्यादा दिन फ्रिज में रह जाये तो उसका बाहरी कवर खराब हो जाता है, जिससे टमाटर बेस्वाद बन जाता है। यही कारण है कि टमाटर को बहुत दिनों तक फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

प्याज Onion :

प्याज हर घर में इस्तेमाल होता है। जान लीजिए कि इसे तो कभी भी फ्रिज में मत रखियेगा। अगर इसे फ्रिज में रख दिया जाये तो यह बेकार हो जाता है। प्याज को किसी भी बैग में नहीं, बल्कि खुले में सामान्य तापमान पर रखना चाहिए। धूप में भी नहीं रखना चाहिए।

पके हुए खाने को फ्रिज में रखने की आदत से बचें —

चावल Rice :

पके हुए अन्न में सर्वाधिक चावल को लोग फ्रिज में रख दिया करते है, लेकिन यह जान लेना जरूरी है कि फ्रिज में रखा चावल भी अधिकतम दो दिन के भीतर खा लेने चाहिए। फ्रिज से बाहर जब भी चावल निकालें तो भी इसे पहले सामान्य तापमान पर कुछ देर छोड़ें, फिर गम करके खायें।

रोटी chapati :

रोटी का नियम यह है कि इसे अधिकतम 8 से 12 घंटे के भीतर खा लिया जाये। अगर रोटी खुले में है तो 8 घंटे और अगर फ्रिज में रख दी है तो अधिकतम 12 घंटे में खा लेनी चाहिए। अगर 12 घंटे के बाद कोई बासी रोटी खाये तो उसे पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है।

दाल Pulse :

दाल पौष्टिकता से भरपूर होती है, लेकिन यदि इसे फ्रिज में दो—तीन दिन तक रख दो तो इसकी पौष्टिकता खत्म हो जाती है। पहले तो कोशिश यही करें कि दाल पकने के बाद तुरंत खा लें, लेकिन यदि बच जाये तो इसे फ्रिज में एक दिन से अधिक कतई नहीं रखें। ऐसा करने पर कब्ज, गैस, एसीडिटी की शिकायत हुआ करती है।

कटे हुए फल :

फल सेहत के लिए वरदान हैं, लेकिन कटे हुए फल खुले में काफी देर तक छोड़ दें या फ्रिज में रख दें, दोनों की स्थिति में यह नुकसानदायक साबित होते हैं। इनमें बहुत जल्दी बैक्टीरिया आ जाता है तो इंसानों के लिए खतरनाक है। इसलिए कटे फल तुरंत ही खा लेने चाहिए।

इन्हें भूल कर भी न रखें फ्रिज में —

लहसुन :

साबुत लहसुन या उसकी कली को फ्रिज में रहीं रखना चाहिए, ऐसा करने पर यह अंकुरित होने लगता है, जिससे लहसुन स्वाद कम हो जाता है। हां, कटी हुई लहसुन को एयरटाइट डिब्बे में एक-दो दिन के लिए स्टोर किया जा सकता है।

खीरा :

खीरे के लिए फ्रिज से बेहतर कमरे का सामान्य तापमान रहता है। फ्रिज में रखने पर खीरे की ऊपरी त्वचा खराब हो जाती है, अतएव इसे किसी ठंडी व सूखी जगह पर स्टोर करें तो बेहतर रहेगा।

शहद :

शहद के लिए बहुत गर्म या बहुत ठंडा दोनों तापमान उचित नहीं हैं। इसे नार्मल टेपपरेचर में ही स्टोर करके रखा जा सकता है।

कुछ जरूरी बातें /Some important things —

फलों में सेब 4 से 6 हफ्ते, चेरी व अंगूर 1—1 हफ्ते, तरबूज 2 हफ्ते, अनानास 5 से 7 दिन तक रखे जा सकते हैं।

सब्जियों में मटर 03 से 05 दिन, खीरा व बैगन 4 से 6, मशरूम 3 से 7, फूलगोबी 3 से 5 तथा गाजर 3 हफ्ते तक फ्रिज में रखी जा सकती है।

वहीं अन्य चीजों में मक्खन अधिकतम 03 माह, पनीर 6 माह, क्रीम 4 माह तथा छाछ आदि 4 से 5 दिन तक फ्रिज में रखी जा सकती है।

पते की बात — प्रयास करें तक खाना जरूरत के अनुसार ही बनायें और ताजा ही सेवन करके खत्म कर दें। फ्रिज में सामान रखने की नौबत आती है तो भी उसे बहुत लंबे समय तक स्टोर करके मत रखिये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments