HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नव निर्वाचित विधायक मनोज तिवारी का एनटीडी भ्रमण, हुए सम्मानित

अल्मोड़ा : नव निर्वाचित विधायक मनोज तिवारी का एनटीडी भ्रमण, हुए सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा के नवनिर्वाचित विधायक मनोज तिवारी ने एनटीडी एवं जेल रोड का भ्रमण कर स्थानीय जनता से मुलाकात कर उन्हें विधानसभा चुनाव में मौका देने के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर एनटीडी में स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से विधायक मनोज तिवारी का भव्य स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक तिवारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है वे आने वाले समय में उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा की जनता द्वारा जो अपार स्नेह प्रेम उन्हें दिया गया है उसके लिए वे जनता का आभार व्यक्त करते हैं। अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा मजबूती से संघर्षरत रहेंगे। इस दौरान पंकज काण्डपाल, विनय विल्सन,अमित काण्डपाल, हाजी नूर अकरम खान, अमन खान, आबित अली, अहमद खान, राबिन भण्डारी, शेर अली खान, सौरभ बिष्ट, गुंजन चम्याल, हेमू हयांकी, दिग्विजय रावत, नवीन बाराकोटी, विक्रम बिष्ट, भुवन तिवारी, ललित भट्ट आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments