HomeUttarakhandAlmoraजनादेश शिरोधार्य, हर सुख—दु:ख में आपके साथ रहूंगा : कैलाश शर्मा

जनादेश शिरोधार्य, हर सुख—दु:ख में आपके साथ रहूंगा : कैलाश शर्मा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पूर्व विधायक एवंं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र की आम जनता के नाम जारी संदेश में हर सुख—दु:ख में उनके साथ बने रहने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की देव तुल्य जनता ने जो उन पर भरोसा जताया उसके लिए वह ह्रदय से आभारी है। कैलाश शर्मा ने कहा कि जो जनादेश मिला है, उस निर्णय का वह सम्मान करते हैं और जनता को विश्वास दिलाते हैं कि हमेशा की भांति विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयासरत रहेंगे।

शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो उन पर विश्वास जताया, आने वाले समय में वह उस विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा जो उन्हें अपार स्नेह—प्रेम मिला, उसके लिए वह जनता का आभार व्यक्त करते हैं। अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तथा प्रत्येक व्यक्ति के सुख—दु:ख में उसके साथ मजबूती से खड़े रहूेंगे।

कैलाश शर्मा ने कहा कि जनता का जो जनादेश मिला है उस निर्णय का वह सम्मान करते हैं और जनता को विश्वास दिलाते हैं कि हमेशा की तरह विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने उत्तराखंड वासियों को पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया।

साथ ही कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जो जन कल्याणकारी योजनाएं अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत हुई हैं उन्हें सरकार गठन के तुरंत बाद धरातल में उतारने का प्रयास किया जायेगा। वर्तमान सरकार द्वारा जो भी जनहितकारी योजनाएं लायेगी, उनका अधिक से अधिक लाभ अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिले, उसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments