HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : महिला को जंगल घसीट ले गया बाघ, क्षत—विक्षत शव...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : महिला को जंगल घसीट ले गया बाघ, क्षत—विक्षत शव बरामद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

Corbett Tiger Reserve के अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत आने क्षेत्र में जंगल में घास लेने गई एक महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। मौके से महिला का शत—विक्षत शव बरामद हो गया है,​ जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका का फाइल फोटो

यह घटना कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लगे विकासखंड स्ल्ट के कूपी गांव से सटे जंगल में घटित हुई है। बताया जा रहा है कि मरचूला के पास महेश सिंह की 59 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी गत दिवस मंगलवार को सुबह 11 बजे गांव से कुछ दूर खेतों में मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे बाघ ने गुड्डी देवी पर हमला कर दिया और उसे दूर तक घसीट ले गया।

जब काफी देर तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तमाम ग्रामीण महिला का आवाज लगाते जंगल में घूमते रहे। फिर एक स्थान पर महिला के हाथों की टूटी चूड़ियों व बिखरे खून के आधार तलाश हुई तो कुछ ही दूर पर महिला का बाघ द्वारा अधखाया शरीर मिल गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका अपने पीछे पुत्र—पुत्रियों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गयी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments