महाशिवरात्रि पर गुप्तेश्वर महादेव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर—हर महादेव की गूंज

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी
गुप्तेश्वर महादेव गंगरकोट महाशिवरात्रि के मौके पर हर—हर महादेव के जयघोषों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुजनों ने आज यहां भगवान शिव का पूजन किया।




ऐतिहासिक गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर प्रति वर्ष मेले का इस बार भी आयोजन हुआ, जिसमें दूर—दराज से पहुंचे कई व्यापारियों ने दुकानें व स्टॉल लगाये थे। जिनमें लोगों ने काफी खरीददारी भी की। इस मौके पर भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दूध व गंगा जल से स्नान कराया। पूरा क्षेत्र हर—हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं तथा भक्तों ने मंदिरों में पूजा—अर्चना के साथ मनोकामनाएं मांगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा रमेश सुयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य चोपड़ा विनोद चुपडाल सहित तमाम गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए खैरना पुलिस मौके पर मौजूद रही।