HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर के यथार्थ ने छह दिन पहले पूरी की दौड़,...

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर के यथार्थ ने छह दिन पहले पूरी की दौड़, 46 घंटे 24 मिनट में 482 किमी दौड़ दिखाया जज्बा, वर्चुअल हुई हेल-480

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। जहां कोरोना संक्रमणकाल से तमाम गतिविधियां प्रभावित हो गई या ठप हो गई। मगर जज्बे के आगे हर बाधा पीछे छूट जाती है। ऐसा साबित कर दिखाया अल्मोड़ा नगर के यथार्थ साह ने। जिन्होंने महज 22 दिन में 46 घंटे 24 मिनट का समय लेकर 482 किमी की दौड़ पूरी कर दिखाई। इस दौड़ में 29 देशो से करीब 429 धावकों ने भाग लिया। यथार्थ की इस सफलता पर उनके परिजन व सगे संबंधी गदगद हैं और खेल प्रेमी उत्साहित हैं।
कोरोना काल में खेल प्रतियोगितायें अब वर्चुअल होने लगी है। हर साल हिमांचल प्रदेश के मनाली से लेह-लद्दाख तक 480 किमी की हेल-480 दौड़ आयोजित होती है। मगर इस बार कोरोना के कारण यह दौड़ वर्चुअल आयोजित हुई। इस दौड़ को जीपीएस से रिकॉर्ड कर वेबसाइट पर अपलोड किया गया। थाना बाजार अल्मोड़ा निवासी 23 वर्षीय यथार्थ साह ने इस दौड़ को महज 22 दिन में 46 घंटे 24 मिनट का समय लेते हुए 482 किमी की दूरी पूरी की। इस दौड़ के दौरान यथार्थ को सभी 429 प्रतिभागियों में से उच्चतम 18,667 मीटर अबव सी-लेवल का एलिवेशन प्राप्त हुआ। दौड़ के दौरान यथार्थ ने अपना जज्बा बरकरार रखते हुए इस स्पद्र्धा को पूरा किया। इस स्पद्र्धा का समापन 30 जून को हो रहा है। यथार्थ ने निर्धारित समय से 6 दिन पहले ही अपनी दौड़ को पूरा कर मेधा दिखाई।
उनकी इस सफलता पर पिता अतुल साह, माता मनीषा साह समेत नगर के मयूरेश साह, मदन लाल साह, अभय साह, किरन साह, मनोज सिंह पवार, दीपक साह, गिरिराज साह, गिरिश जोशी, गिरिश पाण्डे, मोहित साह, कमल वर्मा, नीरज साह, ललित कार्की, निखिलेश पवार, भगवान लटवाल, रोहित भट्, अक्षत महाजन आदि खेल प्रेमियों ने बेहद खुशी जताई हैं और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments