HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : PRD जवान ने धारदार हथियार से रेता खुद का...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : PRD जवान ने धारदार हथियार से रेता खुद का गला, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

यहां एक पीआरडी जवान ने अपने घर पर ही धारदार हथियार से खुद का गला काट आत्महत्या कर ली। उन्हें गम्भीर हालत में रामनगर के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा पौड़ी गढ़वाल में हुआ है। जहां धुमाकोट निवासी PRD जवान सुरेश नेगी ने गला काटकर अपनी जान दे दी। मृतक की पत्नी सुनीता कहा कहना है कि वह जंगल में लकड़ी लेने गई हुई थी, जब वापस घर पहुंची तो उसने अपने पति सुरेश नेगी खून से लथपत कमरे के फर्श पर गिरा देखा।

मृतक का फाइल फोटो

यह सब देख उन्होंने जब हल्ला मचाया तो परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पीआरडी जवान को Primary Health Center Nainidanda ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रामनगर के government hospital भेज दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी को रोता—बिलखता छोड़ गये हैं।

इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपाधीक्षक बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि अब तक की जांच में यही पता चला है कि कुछ पारिवारिक कारणों से वह तनाव में थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments